सनी के साथ एड करने को लेकर ईशा ने रखी शर्त

मुंबई। बॉलीवुड की दो बोल्ड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता और सनी लियोन एक साथ एक विज्ञापन में नजर आने वाली थी। मगर ईशा गुप्ता की एक शर्त ने विज्ञापन बनाने वालों को ऐसा झटका दिया कि उन्होंने इसे बनाने का इरादा ही टाल दिया। एक कंडोम निर्माता कंपनी ने ईशा गुप्ता को अपने ब्रांड के लिए अप्रोच किया था। इस ब्रांड के लिए सनी लियोन भी एड करती हैं। कंपनी चाहती थी कि एक ऐसा विज्ञापन बनें जिसमें ईशा और सनी लियोनी साथ में हो। इस बात के लिए ईशा मान भी गईं। मगर उन्होंने मेकर्स से सनी लियोन से जबल फीस मांगी। ये सुनने के बाद मेकर्स के होश उड़ी गए, और उन्होंने इस एड को बनाने से ही मना कर दिया।अपने बोल्ड और बिकिनी फोटोशूट्स की वजह से ईशा चर्चा में आई हैं। उनकी फिल्म बादशाहो की रिलीज के दौरान उनका बोल्ड अंदाज देखने को मिला। वह अपनी बोल्ड तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *