फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ का पहला मोशन पोस्टर रिलीज, बिग बी का दिखा जबरदस्त अंदाज

मुंबई: फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ का पहला मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है। इस पोस्टर में अमिताभ के लुक का खुलासा किया गया है। इसमें अमिताभ का लुक काफी जबरदस्त है। फिल्‍म में अमिताभ ‘खुदाबक्‍श’ के किरदार में नजर आने वाले हैं। अपने इस लुक में बिग बी पानी के एक जहाज पर खड़े नजर आ रहे हैं। इस मोशन पोस्‍टर की शुरुआत एक उड़ते हुए बाज से होती है। बिग बी खुदाबक्‍श के इस लुक में हाथों में तलवार लिए सफेद दाढ़ी-मूंछ में दिख रहे हैं।

बता दें कि ये फिल्म फिलिप मेडोज टेलर के 1839 में प्रकाशित उपन्यास ‘कन्फेशन्स ऑफ ए ठग’ पर आधारित है। फिल्म को माल्टा व राजस्थान के खूबसूरत लोकेशन्स पर फिल्माया गया है। फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ को डिजिटल रूप में आईमैक्स फॉर्मेट में बनाया गया है। यह इस फॉर्मेट में पांचवीं भारतीय फिल्म है। इससे पहले ‘धूम 3’, ‘बैंग बैंग’, ‘बाहुबली 2’ व ‘पद्मावत’ को आईमैक्स फॉर्मेट का रूप दिया गया। फिल्म 8 नवंबर को रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *