आज़ाद जनजातीय धरोहर समिति कर रही रही सराहनीय कार्य…डॉ. पीडी लाल
कहा: इस तरह की पहल से जागरूक होगा समाज
-देवसदन कुल्लू में कल जलवायु परिवर्तन पर होगा मंथन
-आज़ाद जनजातीय धरोहर समिति व भाषा विभाग के संयुक्तत्वधान में आयोजित किया जाएगा सेमिनार
-ग्राम विकास समिति ठोलंग निभाएगा सह प्रायोजक की भूमिका
कमलेश वर्मा(परी), कुल्लू,10 दिसंबर। कुल्लू ज़िला मुख्यालय के ढालपुर स्तिथ देवसदन में मंगलवार 12 दिसम्बर को आज़ाद जनजातीय धरोहर समिति व भाषा एवं संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वधान में जलवायु परिवर्तन विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। एक दिवसीय इस सेमीनार को सफल बनाने के लिए ठोलंग गांव के प्रबुद्धजनों ने भी खासा उत्साह दिखाया है। जानकारी देते हुए ज़िला लाहुल स्पिति की ग्राम विकास सभा ठोलंग के महासचिव डॉ. पीडी लाल ने बताया कि आज़ाद जनजातीय धरोहर सुरक्षा समिति के बैनर तले जलवायु परिवर्तन विषय के चिंतन मंथन सेमीनार को सफल बनाने के लिए जनजातीय ज़िला लाहुल स्पिति कस सुप्रसिद्ध गांव ठोलंग भी आगे आया है। उन्होंने बताया कि 12 दिसंबर को कुल्लू के देवसदन में जलवायु परिवर्तन और इसका प्रदेश के शीत मरुस्थल स्थित जनजातीय क्षेत्र के जनमानस पर पड़ने वाले प्रभाव पर संवाद-सेमिनार जो शामचंद आज़ाद की जनजातीय धरोहर सुरक्षा समिति एवं हिमाचल प्रदेश भाषा एवं संस्कृति विभाग कुल्लू द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है उसे ग्राम विकास समिति ठोलंग द्वारा सह प्रायोजक के तौर पर हर प्रकार से सफ़ल बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि आज़ाद जनजातीय धरोहर सुरक्षा समिति प्रदेशभर में जनजातीय क्षेत्रों के लोगों के लिए सराहनीय कार्य कर रही है। 
उन्होंने कहा कि समिति द्वारा जो जलवायु परिवर्तन विषय पर सेमिनार के माध्यम से लोगों को जागरूक करने की पहल की जा रही है उसके लिए समिति बधाई की पात्र है। डॉ. पीडी लाल ने बताया कि इस सेमिनार में जनजातीय क्षेत्र लाहुल स्पीति, किन्नौर और पांगी भरमौर के करीब 200-300 लोगों भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि जलवायु परिवर्तन तथा साहित्यिक विषयों पर आयोजित किये जा रहे इस सेमिनार का शुभारंभ जहां उपायुक्त कुल्लू यूनुस करेंगे वहीं, समापन उपायुक्त लाहुल स्पीति देवा सिंह नेगी द्वारा किया जाएगा। वहीं, मिसेज़ एशिया इंटरनेशनल फोटोजेनिक फेस-2017 कल्पना ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी। आज़ाद जनजातीय धरोहर सुरक्षा समिति के अध्यक्ष शाम आज़ाद ने बताया कि एक दिवसीय इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण और दिन प्रतिदिन जलवायु में हो रहे परिवर्तन बारे लोगों को जागरूक करना है।उन्होंने बताया कि इस सेमिनार में कुल्लू ज़िला के सभी विभागाध्यक्षों के अलावा जीवी पंत, पालमपुर विश्वविद्यालय और मौसम विज्ञान केंद्र शिमला से भी विषय विशेषज्ञ आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि सेमिनार में करीब 15 लोगों को अपने अपने विषयों के शोध पत्रों के साथ बुलाया है। इसके अलावा इस मौके पर पैनल डिस्कशन होगी और सभी प्रश्नकर्ताओं के माकूल जबाब देने के भरसक प्रयास किए जायेंगे।इसके साथ ही सरकारी अधिकारियों के अलावा लाहुल के प्रसिद्ध इतिहासकार छेरिंग दोरजे, कंचनजंघा के हीरो कर्नल प्रेम चन्द, कारगिल वॉर के हीरो ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर, सीमा सड़क परियोजना के रोहतांग सुरंग परियोजना तथा 38 कृतिक बल के उच्च अधिकारी, प्रसिद्ध पर्यावरण विद और हिमालय रक्षा की आवाज़ अभिषेक सहित कई जानी मानी हस्तियां मौजूद रहेंगी। आज़ाद ने बताया की गत दिनों स्टडी सेंटर की महानिदेशिका पीएन वासन्ती की अध्यक्षता में शिमला में आयोजित जलवायु परिवर्तन सेमिनार में भाग लेने का उन्हें भी मौका मिला और इसी से प्रेरणा लेकर अब वे कुल्लू ज़िला में भी उसी तरह का सेमिनार आयोजित करने जा रहे हैं। शाम आज़ाद ने बताया कि इस सेमिनार में लॉरेल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के 11 छात्र छात्राएं वोलेंटियर का काम करेंगे जिनका सहयोग एनसीडीएस के सदस्य भी देंगे।
—————————————————————————————————————–
—————————————————————————————————————–
नीरू चांदनी अपनी सुरीली आवाज़ का बिखेरेंगी जादू
एक दिवसीय इस सेमिनार में जहाँ वैज्ञानिकों व अन्य प्रबुद्धजनों द्वारा जलवायु परिवर्तन पर मंथन किया जाएगा वहीं, इस मौके पर लाहुल स्पीति की सुप्रसिद्ध लोकगायिका नीरू चांदनी व लोक गायक जीवन भी अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखरेंगी। इसके अलावा वांसुरी वफक सोन्तु राम वांसुरी की मधुर ध्वनि से सबको मन्त्रमुग्ध करेंगे।वहीं, इस अवसर पर जनजातीय क्षेत्रों से जुड़ी फ़ोटो प्रदर्शनी भी लगाई जा रही है। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिये कई लोग आगे आए हैं। सीएमएस के फेस्टिवल मैनेजर सब्यसाची,अर्पित अग्रवाल, तथा बी के साहू एवम लाहुल से ही राम गॉड,राकेश कुमार,सन्त कुमार,सुन्दर लाल,नील चन्द,कमलेश वर्मा,तथा कृष ठाकुर सहित जनजातीय ज़िला के लोगों ने आज़ाद जनजातीय धरोहर समिति के अध्यक्ष शाम आज़ाद की इस पहल के लिए जहां बधाई दी है वहीं, लोगों से इस कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर अपनी उपस्तिथि दर्ज करवाने की भी अपील की है ताकि इस कार्यक्रम को सही मायने में सफल बनाया जा सके।
—————————————————————————————————————————————————————————–