युवाओं के सतत एंव समग्र विकास में नेहरू युवा केंद्र की सकारात्मक भूमिका….पवन भारद्वाज
कमलेश वर्मा (परी)कुल्लू, 14 नवंबर। नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम एंव खेल मंत्रालय भारत सरकार का आज पूरे देश में स्थापना दिवस मनाया गया जिसके अंतर्गत जिला कुल्लू में नेहरू युवा केंद्र का स्थापना दिवस महिला कल्याण मंडल सरवरी कुल्लू में मनाया गया। जिसमें महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र पवन भारद्वाज ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में युवाओं के संपूर्ण विकास करने वाले विश्व की सबसे बड़ा नेटवर्क नेहरू युवा केंद्र की सराहना करते हुए कहा कि अगर आज युवाओं के लिए जमीनी स्तर पर कोई कार्य कर रहा है तो वो एक मात्र नेहरू युवा केंद्र है। इस दौरान नेहरू व केंद्र कुल्लू के जिला युवा समन्वयक एवं कंमाडैंट डॉ. लाल सिंह ने बताया कि 1972 से लेकर नेहरू युवा केंद्र लगातार युवाओं के विकास के लिए कार्य कर रहा है और देश के 623 जिलों में अपनी सेवाए निरंतर युवाओं के मध्य दे रहा है। उन्होंने कहा कि युवा एक मात्र ऐसी कड़ी है जो देश को सफलता की ओर ले जा सकता है। वहीं, महिला कल्याण मंडल के निदेशक मधुरवीणा ने सभी का धन्यवाद किया और स्थापना दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर डॉ. लाल सिंह जिला युवा समन्वयक व कंमाडैंट व महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र पवन भारद्वाज ने कुल्लू के स्पेशल स्कूल नव चेतना व छम्ठ में दिव्यांग बच्चों संग फल-फ्रूट बांट कर स्थापना दिवस व बाल दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रमों में बच्चों संग सहभागिता कर बच्चों के अनुठे अनुभवों का आनंद लियां। इस असवर पर प्रगतिशील युवा एंव देश विषय पर सुंदर विचारों के लिए पवना को पुरस्कृत किया गया।स्थापना दिवस को समर्पित खेलकूद की भावना को उजागर करने के लिए नेहरू युवा केंद्र कुल्लू खंड के गड़सा में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महिला वर्ग में रस्साकस्सी, घड़ाफोड़ और पुरूष वर्ग में वॉलीवाल प्रतियोगिता करवाई गई। वालीवॉल प्रतियोगिता में नारायण युवक मंडल सोड़ ने प्रथम स्थान तथा युवक मंडल पालगी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में मैन ऑफ द मैच का खिताब यशपाल के नाम रहा। रस्साकस्सी में मंिहला मंडल मसरोगी ने बाजी मारी। घड़ाफोड़ प्रतियोगिता में प्रथम उर्मिला तथा विंद्रा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। डॉ. लाल ंिसंह जिला युवा समन्वयक एंव कंमाडैंट ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन कुल्लू के सभी खण्डों में करवा रहे हैं तथा जिला स्तर पर भी इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उन्होने कहा कि मनुष्य के जीवन में खेलों का बहुत महत्व है। युवाओं को नशे से दूर रह कर खेलकूद पर ध्यान देना चाहिए जिससे हमारा शरीर चुस्त और स्वस्थ रहता है। वशिष्ठ अतिथि के रूप में रहमत अली प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गड़सा उपस्थित रहे। एसएमसी के प्रधान, स्कूल प्रबंधक राम चंद भी, केवल गिरी महंत लेखाकार नेहरू युवा केंद्र, राष्ट्रीय युवा स्वंयसेवी बीजू, पूर्ण, बबली, दुर्गा, अनिता, घनश्याम भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर समृद्ध लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका पर निंबध लेखन व चित्रकला प्रतियोगिता में निहाल प्रथम, टीना द्वितीय व नितीन ने तृतीय स्थान निबंध लेखन में विकास प्रथम, सुमन आनंद द्वितीय, हीरा ने तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया।