केदारनाथ में साल की दूसरी बर्फबारी

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में गुरुवार को इस सीजन की दूसरी बर्फबारी हुई। बर्फबारी के चलते धाम के चारों ओर बर्फ की चादर बिछ गई। दोपहर बाद तीन बजे से छह बजे तक हुई बर्फबारी से धाम में ठंड भी काफी बढ़ गई।केदारनाथ धाम में दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक बर्फबारी होती रही। जिसकी वजह से केदारनाथ में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस पारा रिकॉर्ड किया गया। बर्फबारी से धाम में हो रहे पुनर्निर्माण कार्य भी प्रभावित हुआ।
बता दें कि इनदिनों केदारनाथ में जोर शोरों से पुनर्निर्माण कार्य चल रहे हैं। खासकर मंदिर के आगे के भवनों को तोड़ा जा रहा है। जिससे मंदिर के आगे का रास्ता साफ हो सके और बाबा का मंदिर दूर से ही साफ दिखाई दे। 2 बार मुख्य सचिव उत्पल कुमार भी कार्यो का जायजा ले चुके हैं, जिससे कार्यो में तेजी आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *