रिलीज हुआ फिल्म ‘2.0’ का ट्रेलर , हिला देगा अक्षय का पंजा

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और रजनीकांत स्टारर फिल्म ‘2.0’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म के ट्रेलर का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। 2 मिनट 06 सेकंड के इस ट्रेलर में विशालकाय चील और उसका पंजा जरूर आपको हिला देगा।

जारी हुए ट्रेलर में तकीनीक और इफेक्ट्स का बेहिसाब इस्तेमाल दिखाया गया है। अक्षय कुमार और रजनीकांत दोनों ही आमने-सामने तो हैं, लेकिन उनके बीच वो लड़ाई देखने को नहीं मिलती, जिसकी फैन्स उम्मीद कर रहे थे। ट्रेलर में डायलॉग के नाम पर कुछ भी नही है। बैकग्राउंड में चलती आवाजें, म्यूजिक, टेक्स्ट और ग्राफिक्स के जरिए ही ट्रेलर के बारे में बताया गया है। ट्रेलर में अक्षय और रजनीकांत के नाम सिर्फ एक-एक डायलॉग ही आता है। ट्रेलर में अक्षय और रजनीकांत के बीच हो रही फाइट को काफी तेजी से दिखाया गया है।

फिल्म में म्यूजिक दिग्गज संगीतकार ए.आर. रहमान का है, लेकिन इसके बावजूद फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर कमजोर ही है। ट्रेलर के अंत में आप देखेंगे कि महज कुछ सेकंड्स के लिए रजीकांत के वेश में अक्षय आते हैं और चिट्टी को डराते हैं, लेकिन यहां न तो कोई बैकग्राउंड स्कोर है, न डायलॉग है और न ही कोई ऑडियो। फिल्म ‘2.0’ 29 नवंबर को रिलीज होगी। इसका निर्देशन शंकर ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *