सलाखों के पीछे शातिर चोर गैंग

देहरादून। क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पटेलनगर पुलिस ने सादी वर्दी में पुलिस वालों को लगा रखा था। जिसमे कोतवाली पुलिस के हत्थे दो चोर चढ़ गए जबकि एक भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने इनके पास से चोरी का माल और एक वैगनआर कार भी बरामद की है।
पटेलनगर इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि ये लडक़े कार से दिन में रेकी करते थे और रात को चोरी की घटना को अंजाम दिया करते थे। जब इनसे पूछताछ की गयी तो इन्होंने बताया कि ये जहाँ भी चोरी करते थे वहां से 500 मीटर की दूरी पर अपनी कार खड़ी करते थे। तीनों अपने मोबाइल भी बन्द रखते थे जिससे लोकेशन भी ट्रेस न हो सके। इन्होंने बताया कि ये कार भी चोरी की है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस ने जब इनसे सख्ती से पूछताछ की तब इन्होंने बताया कि हमारा एक गैंग है हम तीनो ने 7 दिसंबर को एमडीडीए कॉलोनी में एक घर में ताला तोडक़र चोरी की थी। हम वैगनआर कार से हरिद्वार के रास्ते देहरादून आये थे। तीनो अभियुक्त दिल्ली में चोरी के मामले में पहले भी तिहाड़ जेल में बन्द रह चुके हैं। पुलिस पूछताछ में इन्होंने अपना नाम मुकेश कुमार पुत्र रघुवीर पाल निवासी सूरज पार्क बादली नई दिल्ली, इरशाद पुत्र जमीर जहांगीरपुरी दिल्ली और फरार अभियुक्त इरफान निवासी जहांगीरपुरी बताया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि इरशाद पर दिल्ली के विभिन्न थानों में लूट और चोरी के 18 मुकदमें दर्ज हैं और ये जहांगीरपुरी का एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। पुलिस ने इनके पास से एक सोने की चौन, 6 सोने के टॉप्स, 39 चांदी के सिक्के, 8 चांदी के बिछुए, एक चांदी का पैडल, एक अंगूठी, तीन कड़े, एक डोंगल, दो चांदी की कटोरी, दो पायल, अठारह चांदी के दाने और एक घडी बरामद की है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह, एसएसआई विपिन बहुगुणा, उपनिरीक्षक नरोत्तम बिष्ट, रविन्द्र शाह, कांस्टेबल जीतेन्द्र, योगेश, आदेश, एसओजी से प्रमोद, आशीष शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *