कुल्लू ज़िला की खराहल वैली के विजय ने निशानेबाजी में झटका गोल्ड

-चंडीगढ़ में आयोजित हुई अखिल भारतीय पुलिस निशानेबाज प्रतियोगिता
-सीमा सुरक्षा बल के जवान ने किया प्रदेश व जिला का नाम रौशन
कमलेश वर्मा(परी),कुल्लू,07 दिसंबर। अखिल भारतीय पुलिस निशानेबाज प्रतियोगिता में कुल्लू ज़िला की खराहल घाटी के विजय कुमार ने गोल्ड मैडल हासिल किया है। चंडीगढ़ में आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में गोल्ड जीतकर कुल्लू के विजय ने प्रदेश के साथ साथ कुल्लू ज़िला का भी नाम रोशन किया है। इस दौरान आईजी आईटीबीपी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत
की। इस प्रतियोगिता में सीमा सुरक्षा बल के जवान विजय कुमार को
निशानेबाजी में गोल्ड मेडल का खिताब मिला है। अखिल भारतीय पुलिस निशानेबाज प्रतियोगिता में सीमा सुरक्षा बल के कमांडेंट नरेश कुमार 67 वाहिनी और टीम मैनेजर उप कमांडेंट अनिल कुमार पठानिया के नेतृत्व में हवलदार विजय कुमार को इस वर्ष की प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए मुख्यातिथि आईजी आईटीबीपी के कर कमलों द्वारा गोल्ड मेडल का खिताब दिया
गया। निशानेबाजी में हवलदार विजय कुमार को गोल्डमेडल मिलने से जहां जिला का नाम रौशन हुआ वहीं प्रदेश के लिए भी यह एक गर्व का विषय है। कुल्लू के खराहल वैली के बेऊगी गांव के विजय कुमार द्वारा निशानेबाजी में गोल्ड मेडल मिलने से खराहल वैली में खुशी की लहर है। खराहलवासी जगदीश शर्मा, जुगल किशोर शर्मा, मुरती राम शर्मा, ग्राम पंचायत प्रधान उत्तम शर्मा ने बताया कि हवलदार विजय कुमार एक जांबाज सिपाही है जिसने ऑल इंडिया पुलिस शूटिंग कंपिटीशन में गोल्ड मेडल लेकर कुल्लू का नाम रोशन किया साथ ही हिमाचल प्रदेश के लिए भी यह एक गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि निशानेबाजी प्रतियोगिता में हवलदार विजय कुमार द्वारा गोल्ड मेडल जीतने से पूरी खराहल वैली में खुशी की लहर है और उनके पैतृक गांव बेऊगी में भी जश्न का माहौल है। उन्होंने सामूहिक रूप से संबंधित विभाग व सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों को बधाई दी है।