रफ्तार के दीवानों के होश उड़ाने आ रही हैं ये 4 बाइक्स, जानें क्या होगी कीमत

नई दिल्ली । 2019 Bajaj Dominar 400, Hero XPulse 200T से लेकर Honda CBR 650R और Yamaha MT-15 जैसी बाइक्स भारत में लॉन्च के लिए तैयार हैं। इस बाइक्स के फीचर्स और कीमत को लेकर सोशल मीडियो और ऑन लाइन इंटरनेट पर कई दावे किए जा रहे हैं। आज हम आपको इन बाइक्स के संभावित फीचर्स और कीमत के बारे में बताएंगे। इसके साथ हम आपको यह भी बताएंगे कि ये बाइक्स भारत में कब लॉन्च होंगी। तो डालते हैं एक नजर,

Bajaj Dominar 400

Bajaj जल्द अपनी Dominar 400 को भारत में लॉन्च करने वाली है। इसमें कई कॉस्मैटिक बदलावों के साथ मैकेलिकल अपडेट्स दिया जा सकता है। Dominar में इनवर्टेड फ्रंट फॉर्क के साथ नया डिजाइन किया एग्जॉस्ट केनिस्टर और नया रेडिएटर गार्ड दिया जा सकता है। इसमें पावर के लिए में 373.3सीसी का लिक्विड कूल्ड इंजन दिया जा सकता है, जो 35PS का मैक्सिमम पावर और 35Nm का पीक टॉर्क जनरेट करेगा। इसका इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन से लैस होगा। इसमें ड्यूल ABS फीचर शामिल होगा। इसका इंजन BS-6 नॉम्स पर काम करेगा। कंपनी ने हाल ही में इसका विज्ञापन जारी किया है। 2019 Bajaj Dominar 400 की संभावित एक्स शोरूम कीमत करीब 1.78 लाख रुपये से 1.84 लाख रुपये के बीच होगी।

Hero XPulse 200T

Hero MotoCorp अपनी XPulse की स्ट्रीट ओरिएंटेड ‘touring’ वर्जन XPulse 200T को जल्द लॉन्च कर सकती है। Hero XPulse 200T को इस नवंबर EICMA 2018 में पेश किया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक XPulse 200T सस्पेंशन, व्हील्स और इर्गोनॉमिक्स के मायने में XPulse से अलग होगी। इसमें पावर के लिए 198सीसी, सिंगल-सिलिंडर, 2-वॉल्व इंजन दिया गया है, जो 18.1bhp की मैक्सिमम पावर और 17.1Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। XPulse 200T में सिंगल-चैनल ABS, रियर डिस्क ब्रेक, LED लाइट्स, फुल-डिजिटल इंट्रूंमेंट कंसोल जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके साथ ही ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ टर्न-बाई-टर्न नेविगेशन फीचर भी मिलेगा। उम्मीद की जा रही है कि इसकी एक्स शो-रूम कीमत 1.05 लाख के आस-पास होगी। वहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो Hero अपनी XPulse 200T को मार्च या अप्रैल महीने में लॉन्च कर सकती है।

Honda CBR 650R

Honda (होंडा) ने अपनी 2019 Honda CBR 650R को EICMA 2018 के दौरान पेश किया था। कंपनी ने ‘R’ सफिक्स के साथ स्पोर्टियर अपील देने के लिए इसे अपडेट किया है। इसमें नई चैसी, फ्यूल टैंक और फुटरेस्ट डिजाइन दी गई है जिसके चलते इसका वजन हल्का होगा। मौजूदा CBR650F के मुकाबले नई CBR650R का वजन 5.6 किलोग्राम हल्का किया गया है। इसका वजन 208 किलोग्राम है। इंजन की बात करें तो इसमें 649सीसी, इन-लाइन, 4-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो नए इनटेक और एग्जॉस्ट डिजाइन के साथ आता है। इसका इंजन 93 bhp की मैक्सिमम पावर और 64 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। CBR650R में स्टैंडर्ड ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम दिया गया है। इसे होंडा सिलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल (HSTC) सिस्टम नाम से जाना जाता है।

Yamaha MT-15

Yamaha Motor India अपनी MT-15 को भारतीय बाजार में 15 मार्च को लॉन्च कर सकती है। इसके डिजाइन की बात करें तो इसमें एलियन-इंस्पायर्ड हेडलैम्प काउल मौजूद है, जो बड़े MT-10 और MT-09 मोटरसाइकिल से लिया गया है। इस बाइक में फुल-LED ड्यूल हेडलैंप सेटअप दिया जाएगा। फीचर्स के तौर पर बाइक में फुल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, टेलिस्कोपिक फ्रंट फॉर्क्स और R15 वाला एक मोनोशॉक रियर सस्पेंशन दिया जाएगा। पावर स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो बाइक में 155सीसी सिंगल सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। कंपनी इसमें R15 वाला वेरिएबल वाल्व एक्चुएशन भी दे सकती है। इसका इंजन 19bhp की पावर और 15Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसका इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस होगा। इसके अलावा इसमें स्टैंडर्ड ड्यूल-चैनल ABS फीचर भी दिया जाएगा। Yamaha MT-15 की कीमत 1.20 लाख रुपये से लेकर 1.25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक रखी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *