बच्चे को सर्दी-खांसी से तुरंत राहत दिलाएंगे ये नुस्खे

बच्चे बदलते मौसम का बहुत जल्दी शिकार हो जाते हैं। सर्दी-खांसी और जुकाम सर्दी के मौसम में होने वाली आम परेशानियां हैं। दवाइयों का लगातार सेवन करने से भी बच्चे की प्रतिरोधक क्षमता धीरे-धीरे कम होनी शुरू हो जाती है। अगर रसोई में इस्तेमाल की जाने वाली चीजों के जरिए कफ-कोल्ड का इलाज किया जाए तो इन कैमिकल युक्त दवाइयों से होने वाले नुकसान से बचा जा सकता है। आइए जानें कैसे नानी-दादी के कुछ घरेलू टिप्स जो बच्चे की सर्दी-खांसी और जुकाम का इलाज करने में कारगर हैं।

1. तुलसी-अदरक
कफ और बलगम से छुटकारा पाने के लिए आधे कम पानी में 3-4 तुलसी के पत्ते और छोटा-टुकड़ा अदरक डाल कर उबालें। आधा रह जाने के बाद इसमें शहद मिलाकर बच्चे को पिलाएं।

2. दालचीनी-मुलेठी
सर्दी से छुटकारा पाने के लिए दालचीनी और मुलेठी असरदायक है। आधे कप पानी में मुलेठी का आधा इंच टुकड़ा डाल कर उबाले। आधा रह जाने पर इसमें 1 चुटकी दालचीनी पाउडर मिलाएं और गुनगुना होने पर बच्चे को दिन में 2 से 3 बार पिलाएं।

3. आंवला- गिलोए
प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए आंवला और गिलोय बेस्ट है। इन दोनों चीजों का जूस मिक्स करके एक चम्मच बच्चे को पिलाएं। इससे हर तरह की इंफैक्शन दूर हो जाती है।

4. लहसुन- अजवाइन
1 कली लहसुन को हल्का-सा दबाकर आधा टीस्पून अजवाइन के साथ पैन में बिना घी के गर्म करें। इसे भून कर मलमल के कपड़े में बांध लें, जब यह हल्का गुनगुना महसूस हो तो बच्चे तो इसे सूंघने के लिए कहें। इससे बंद नाक बहुत जल्दी खुल जाता है। छाती में जमा कफ के निकालने में भी यह बहुत कारगर है।

5. तिल-लहसुन का तेल
तिल के तेल में 1 लहसुन की कली डालकर गर्म करें। जब यह तेल गुनगुना हो जाए तो इससे बच्चे की पीठ की मसाज करें, फायदा मिलेगा।

6. पुदीने का तेल
कफ होने पर गर्म पानी में 1 बूंद पुदीने के तेल की डालकर बच्चे को स्टीम दें। इसे छाटी में जमा बलगम निकल जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *