20 के नोट पर भी छपी है यह खूबसूरत जगह

20 रुपए का नोट अगर आपके पास है तो उसे पलट कर देखें, नोट के पीछे आपको एक खूबसूत दृश्य दिखाई देगा। अब आप सोचेंगे कि यह तो किसी कलाकार कल्पना होगी जिसे इस नोट पर जगह दी गई है। लेकिन आपको बता दें कि यह किसी कलाकार कल्पना नहीं बल्कि वास्तविक दृश्य है। जी हां, यह खूबसूरत जगह है अंडमान में।यह खूबसूरत प्राकृतिक दृश्य नॉर्थ बे आईलैंड का है। इस तरह का दृश्य आपको माउंट हैरिएट की ओर जाते हुए आराम से दिख जाएगा। आपको बता दें कि माउंट हैरिएट अंडमान और निकोबार की दूसरी सबसे ऊंची पहाड़ी है। तो अगली बार इस ओर जाते वक्त इस दृश्य को देखना न भूलिएगा।
साथी के साथ अंडमान
अगर आप अपने पार्टनर के साथ शोरगुल से दूर, अकेले में सुकून के साथ जीना चाहते हैं तो अंडमान आपके लिए बेहतरीन है। अंडमान हिन्दुस्तान का एक शांत पड़ा ट्रॉपिकल आईलैन्ड है, जो साउथ ईस्ट में है। यह आपकी रोमांटिक छुट्टियों के लिए शांत जगह तलाश रहे लोगों के लिए खास जगहों में से एक है।यह जगह सफेद समुद्री किनारे और हरे-भरे जंगलों के साथ अपनी लाजवाब खूबसूरती के लिए जाना जाता है। वनस्पतियों और जीव की शानदार रेंज के अलावा अंडमान स्कूबा डाइविंग, स्नोर्क्लिंग और मछली पकड़ने जैसी एक्टिविटीज के लिए बेस्ट है।पर्यटकों को यहां के प्रसिद्ध हैवलॉक द्वीप का दौरा करना चाहिए, जो कि ट्रॉपिकल वर्षा वनों से ढंका हुआ है। यह अपनी सुंदर रेतीले समुद्र तटों के लिए प्रसिद्ध है। यह विजयनगर समुद्रतट, राधानगर समुद्र तट और एलीफैंट समुद्र तट के लिए जाना जाता है। जहां आप स्कूबा डाइविंग और स्नोर्क्लिंग जैसी एक्टिविटीज कर सकते हैं।