पार्टी विरोधी कार्य करने वालों को किया जाएगा निष्कासित.. लाल चंद

-मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ भी पत्रकारवार्ता में की है अनाप-शनाप बयानबाजी
– कहा: शीघ्र ही पार्टी हाईकमान को भेजी जाएगी रिपोर्ट
-ब्लॉक कांग्रेस निरमंड की बैठक निरमंड के सत्संग भवन में आयोजित
कमलेश वर्मा(परी)
कुल्लू, 19 नवबंर। विधानसभा चुनाव की समीक्षा बारे ब्लॉक कांग्रेस निरमंड की बैठक जगात खाना के सत्संग भवन के प्रांगण में आयोजित हुई। इस बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद मारकोनी द्वारा की गई। इस बैठक में कांग्रेस के प्रत्याशी परसराम सहित लगभग 200 पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जानकारी देते हुए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि इस बैठक का आयोजन विधानसभा चुनाव में की समीक्षा व बूथ स्तर से प्रत्याशी के समर्थन बारे जानकारी एकत्रित करना था। उन्होंने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि चुनाव के दौरान निवर्तमान विधायक खूब राम आनंद द्वारा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ पत्रकार वार्ता करके अनाप-शनाप बयानबाजी करने व कांग्रेस प्रत्याशी परसराम के विरुद्ध कार्य करने के लिए ख़ूबराम आनंद व उनके इशारे पर पार्टी विरोधी कार्य करने वाले कुछ लोगों को पार्टी से निष्कासित करने हेतु पार्टी हाईकमान को रिपोर्ट भेजी जाएगी। वहीं , बैठक में निरमंड ब्लॉक के सभी बूथों से फीडबैक लेने के बाद कांग्रेस प्रत्याक्षी परसराम में सभी कांग्रेसी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया और आश्वासन दिया के कांग्रेस पार्टी अच्छे मतों के साथ निरमंड ब्लॉक वह आनी ब्लॉक से मतदाताओं का समर्थन हासिल कर रही है और निश्चित ही आनी विधानसभा की सीट कांग्रेस पार्टी की झोली में जाएगी और आपका उम्मीदवार भारी मतों से विजय ही होगा। इसके साथ ही वीरभद्र सिंह सातवीं बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। बैठक में जिला कांग्रेस महासचिव विजय कुमार के साथ पूर्ण वर्मा, कैलाश शर्मा, लोक राज ठाकुर, विदेश शर्मा, मुख्त्यार, नया राम, रणबीर राठौर, देवी सिंह ठाकुर, जयपाल, इंद्रपाल, कांता नेगी, छबिराम, पदम स्नेही, दिनेश कुमार, स्कंदन ठाकुर, दलीप, पवन कुमार, कैलाश ठाकुर, सुधीर शर्मा, जगपाल ठाकुर, श्याम चंद आजाद, महेंद्र कायथ, हरि सिंह ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *