मैक्स वाहन खाई में गिरने से तीन शिक्षकों की मौत

अल्मोड़ा। आज सुबह क्षेत्र के चिंतई स्यालीधार के पास एक मैक्स वाहन खाई में गिरने पर तीन शिक्षकों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, अध्यापकों से भरी एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर चिंतई स्यालीधार के पास खाई में गिर गया। हादसे में एक अध्यापिका समेत तीन शिक्षकों की मौत हो गई। वहीं, छह शिक्षक घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतकों की शिनाख्त लक्ष्मी साही अघ्यापिका प्राथमिक विद्यालय देवड़ा, कांता बल्लभ बावड़ी अघ्यापक जूनियर हाईस्कूल चन्दकोट और एस पंत पब्लिक स्कूल पेटशाल के रूप में हुई है।