बजौरा के समीप दो गाड़ियों में हुई जबरदस्त टक्कर

दुर्घटना में दोनों वाहनों को खासा नुकसान, जानी नुकसान नही
कमलेश वर्मा (परी)
कुल्लू, 20 नवबंर। कुल्लू जिला के प्रवेश द्वार बजौरा व झिड़ी में हुई सड़क दुर्घटना में दो गाड़ियों में जबरदस्त टक्कर हुई। इस सड़क दुर्घटना से 2 गाड़ियों का बहुत नुकसान हुआ है। वही, गनीमत है कि इस दुर्घटना में कोई जान का नुकसान नहीं हुआ। गाड़ी में सवार चालक आशु ने बताया कि गाड़ियों की टक्कर इतनी खतरनाक थी कि दोनों गाड़ियों के परखचे उड़ गए और कुछ देर के लिए सड़क पर वाहनों का जाम लग गया। स्थानीय लोगो की सहायता से वाहनों को साइड किया गया और वाहनों के जाम को खुलवाया गया। जानकारी के अनुसार दोनों गाड़िया बजौरा से झिडी की तरफ जा रही थी और दुर्घटना की वजह तेज़ रफ़्तार बतायी जा रही है। वही, पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है।