बजौरा में ब्यास नदी में अज्ञात शव बरामद

-पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा शव
-शव की अभी नही हो पाई शिनाख्त
कमलेश वर्मा( परी)
कुल्लू 16 नवबंर। ज़िला कुल्लू के बजौरा में ब्यास नदी में एक अज्ञात शव बरामद किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुछ लोगो ने भूतर पुलिस को सूचना दी कि ब्यास नदी के बीच पत्थरो में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस का दल मोके पर पहुंचा। उक्त शव नदी के बीच फंसा हुआ था जिसके लिए राफ्ट की सहायता ली गई। पुलिस के जवान ने राफ्ट की सहायता से शव को पानी से बाहर निकाला। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए कुल्लू अस्पताल भेज दिया गया। एसपी कुल्लू शालिनी ने बताया कि अभी तक शव की पहचान नही हो पाई है और उसे पहचान के लिए कुल्लू अस्पताल के शव गृह में रखा गया है। उन्होंने बताया शव के बारे मे सभी पुलिस थानों को सूचित कर दिया गया है।