पुराने उपकरणों से तैयार किया राकेट , अब लांच करने की तैयारी

वाशिंगटन । दुनिया में सनकी लोगों की कमी नहीं है। अब इन्हें ही देख लीजिए, ये जनाब खुद को रॉकेट पर लांच करने की तैयारी में हैं। अमेरिका के कैलीफोर्निया के रहने वाले कार ड्राइवर माइक ह्युग्स ने यह रॉकेट डिजायन किया है। अपने आप को मैड माइक कहने वाले 61 वर्षीय इस शख्स ने घर पर ही रॉकेट बनाना सीखा।
अपनी नौकरी से समय व धन बचाकर इसे पुराने उपकरणों के टुकड़ों से तैयार किया। इस रॉकेट पर वे 20 हजार डॉलर खर्च कर चुके हैं। 500 मील प्रति घंटे की रफ्तार वाले इस रॉकेट को उन्होंने शनिवार को लांच करने की योजना बनाई है। वे चार लोगों की आबादी वाले एक छोटे से गांव से इसमें लांच होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *