नेहरू कुंड के पास पर्यटकों से भरा वाहन पलटा,6 घायल

कमलेश वर्मा(परी),
कुल्लू,12 दिसंबर। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी मनाली के नेहरू कुंड के पास पर्यटकों से भरा वाहन सड़क पर पलट गया। वाहन के सड़क पर पलटने से 6 पर्यटक घायल हो गए।सभी पर्यटक दिल्ली के रहने वाले हैं और स्नो प्वाइंट कोठी से अपने वाहन नम्बर डीएल 9सीएई 2389 में वापस मनाली की ओर लौट रहे थे कि अचानक नेहरू कुंड मोड के पास वाहन सड़क से नीचे आ लुढ़का। मनाली पुलिस के अनुसार घायल पर्यटकों दीपन शर्मा, आकाश, मनमीत, मोनू, रजत व मनीष को मिशन अस्पताल मनाली में भर्ती किया गया है।कोठी और सोलंगनाला में बर्फबारी का क्रम शुरू हो गया है जबकि मनाली घाटी में झमाझम बारिश हो रही है, जिससे धुंध भी छाई हुई है। इस वजह से इन सड़कों पर चालकों को संभल कर चलने की हिदायत भी दी जाती है। हादसे में घायल सभी सैलानी दिल्ली के आर जैड 101, ए ब्लॉक मुजफ्फरगढ़ नई दिल्ली 43 के रहने वाले हैं।मनाली डी.एस.पी. पुनीत रघु ने बताया कि सूचना मिलते ही हैड कांस्टेबल जसपाल व उनकी टीम ने लोगों की मदद से सभी सैलानियों को नेहरू कुंड से मिशन अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि सभी सैलानी दिल्ली के रहने वाले हैं और सोमवार को स्नो प्वाइंट से मनाली वापस लौट रहे थे।