पार्वती घाटी के छरोड़नाला में रास्ता न मिलने पर ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

-भुंतर-मणिकर्ण सड़क पर ग्रामीणों ने लगाया जाम
-लोक निर्माण विभाग के आश्वासन पर 1 घण्टे बाद खुला जाम
-विधायक ने लोक निर्माण विभाग से मांगी रिपोर्ट
कमलेश वर्मा(परी),कुल्लू,27 नवबंर। ज़िला कुल्लू की पार्वती घाटी के छरोड़नाला में लोक निर्माण विभाग द्वारा घर की और रास्ता न दिए जाने से नाराज लोगो ने सुबह 10 बजे चक्का जाम कर दिया। जाम के कारण मणिकर्ण से कुल्लू आ रहे लोग वाहनों में ही फंसे रहे और 1 घण्टे के बाद सड़क से जाम हटाया गया। जाम की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्हें आस्वासन दिया कि कुछ दिनों में उनकी समस्या को हल कर दिया जाएगा। जाम में शामिल छरोड़नाला निवासी अनिता शर्मा, गौरी शर्मा, सुनील कुमार, एस.पी. पंडित, सोनिया शर्मा, शाम लाल शर्मा, नेत्र प्रकाश शर्मा ने बताया कि लोक निर्माण विभाग ने उनके घर का रास्ता बंद कर रखा है। उनके घर के रास्ते में विभाग ने सड़क के साथ 15 फुट ऊंचा डंगा लगाया है। इस डंगे के पीछे सड़क के साथ अनिता शर्मा का मकान है। तीन बार डी.सी. कुल्लू ने लोक निर्माण विभाग और एस.डी.एम. कुल्लू को लिखित आदेश जारी करके कहा है कि अनिता शर्मा और साथ लगते अन्य मकानों को रास्ता दे दे। इसके बावजूद लोक निर्माण विभाग पिछले डेढ़ साल से अपनी जमीन व डंगे के कुछ हिस्से को हटाकर रास्ता नहीं दे रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि छरोड़नाला में सड़क भी तंग है। इससे हादसे भी हो रहे हैं। ऊपर से किसी के घर का रास्ता बंद करना भी किसी भी सूरत में न्यायसंगत नहीं है। वही, स्थानीय विधायक भी मौके पर पहुंचे और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से इस मामले की पूरी रिपोर्ट देने के निर्देश जारी किए
————————————————
ग्रामीणों की मांग को जल्द पूरा किया जाएगा और उनके घरों की ओर जाने वाले रास्ते के मामले को भी जल्द सुलझाया जाएगा।
दुष्यंत पाल, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *