इंतज़ार खत्म भुंतर वैली ब्रिज पर पहले की तरह दौड़ेंगे वाहन
भुंतर वैली ब्रिज बनकर तैयार, यातायात के लिए खोला
-भुंतर-मनाली बाईपास पुराना रूट वाहनों के लिए बहाल
-उपायुक्त कुल्लू यूनुस ने ब्रिज का किया निरीक्षण, वाहनों की आवाजाही को दी हरी झंडी
कमलेश वर्मा(परी), कुल्लू,12 दिसंबर। भुंतर स्थित ब्यास नदी पर बना वैली ब्रिज बनकर तैयार हो गया है। उपायुक्त कुल्लू युनूस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि एनएच अथाॅरिटी द्वारा पुल का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पुल का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद अब मनाली की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन बाईपास होकर जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि पुल निर्माण के चलते बड़े वाहनों को ढालपुर होकर मनाली भेजा जा रहा था लेकिन निर्माण कार्य पूरा होने के बाद अब यातायात पुराने रूट पर ही चलेगा। गौर रहे कि जिला कुल्लू के प्रवेश द्वार भुंतर में बूढ़े बैली ब्रिज का निर्माण कार्य पिछले कुछ दिनों से चला हुआ था जिसके कारण वाहनों व पैदल चलने वाले लोगों की आवाजाही के लिए यह ब्रिज पूरी तरह से बन्द किया गया था। गत दिन वैली ब्रिज बनकर पूरी तरह से तैयार हो गया है और उपायुक्त कुल्लू ने खुद जाकर ब्रिज का निरक्षण करने के बाद इसे यातायात के लिए बहाल कर दिया है। 
सनद रहे कि इस ब्रिज के निर्माण कार्य की बजह से भुंतर पहुंचने के लिए जनता को काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा था। जनता पुल के साथ लगे क्रेटवॉल के डंगों का सहारा लेकर भुंतर बाजार पहुंच रही हैं जो बहुत रिस्की था, लेकिन अब यहां की जनता के लिए खुशखबरी है क्योंकि पुल के दोनों छोर जुड़ गए हैं और लोगों को नया डबल स्टोरी बैली ब्रिज मिल गया है।गौरतलब है कि भुंतर का यह पुराना वैली ब्रिज सिंगल स्टोरी वाला था जिस बजह से इसकी प्लेटें बार-बार खराब हो जाती थी, अब विभाग डबल स्टोरी वाला पुल बनाया गया और यह बैली ब्रिज काफी मजबूत और सुरक्षित होगा । उधर, डबल स्टोरी ब्रिज के दोनों छोर मिलने से और यातायात के ब्रिज बहाल होने से जनता के मन में खुशी की लहर दौड़ गई है। बहरहाल, पुल के दोनों छोर जुड़ गए हैं और इस पुल पर पहले की तरह वाहन दौड़ेंगे जिसके लिए उपायुक्त कुल्लू ने हरी झंडी दे दी है।
——————————————————————————————————————
एनएच अथाॅरिटी द्वारा भुंतर वैली ब्रिज का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद अब मनाली की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन बाईपास होकर जा सकेंगे। पुल निर्माण के चलते बड़े वाहनों को ढालपुर होकर मनाली भेजा जा रहा था लेकिन निर्माण कार्य पूरा होने के बाद अब यातायात पुराने रूट पर ही चलेगा।
यूनुस, उपायुक्त कुल्लू