बीजेपी का ‘दृष्टि पत्र’ जारी, इन मुद्दों पर जनता को लुभाएगी बीजेपी
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषणा-पत्र जारी कर दिया है। पार्टी ने अपने घोषणा पत्र को ‘दृष्टि पत्र’ नाम दिया है। आज यहां पार्टी के प्रदेश कायार्लय में केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राकेश सिंह ने इसे जारी किया। इस अवसर पर महिलाओं के लिए ‘नारी शक्ति संकल्प पत्र’ के नाम से एक अलग दृष्टि पत्र जारी किया गया। बीजेपी के घोषणा पत्र को समृद्ध मध्यप्रदेश दृष्टि पत्र की संकल्पना बताया गया है। बीजेपी ने घोषणा-पत्र को दृष्टि पत्र का नाम दिया है। बीजेपी को इसके लिए 30 हजार से ज्यादा सुझाव मिले और कई संगठनों के साथ चर्चा करने के बाद दृष्टि पत्र तैयार किया है।
केन्द्रीय मंत्री अरुण जेटली ने कहा, कांग्रेस शासनकाल में मध्यप्रदेश में जनता के जीवनस्तर को ऊंचा ऊठाने के लिए चर्चा नहीं होती थी। कांग्रेस के जाल से बाहर निकालने का प्रयास यदि किसी राज्य ने किया तो मध्यप्रदेश ने। आज की स्थिति में 10% आर्थिक विकास अकल्पनीय है। अरुण जेटली ने कहा, लगातार 20% कृषि विकास दर हासिल करते हुए मप्र कृषि क्षेत्र में अग्रणी राज्य बन जाए यह कल्पना 2003 में नहीं की जा सकती थी। एक बीमारू राज्य को विकसित कर अन्य विकसित राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए शिवराज सिंह चौहान प्रशंसा के पात्र हैं।
घोषणा पत्र में बीजेपी ने किए ये वादे
– नई योजना के माध्यम से छोटे किसानों को लाभ देने की कोशिश रहेगी। इसके अलावा किसानों के लिए पहले से चल रही सभी योजनाएं जारी रहेगी।
– प्रदेश में फूड प्रोसेसिंग यूनिवर्सिटी स्थापित होगी। प्रदेश की कृषि उपज के व्यापार को बढ़ाने पार्टी ने एक समर्पित बंदरगाह बनाने की बात कही है। इसके तहत समुद्र किनारे जमीन लेकर मध्यप्रदेश समृद्धि पोर्ट बनाया जाएगा। साथ ही स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देने किसान समृद्धि कॉरिडोर बनेगा।
– इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बनेंगे। वहीं सामान्य वर्ग के गरीब परिवारों के बच्चों की कक्षा एक से लेकर पीएचडी तक की शिक्षा का खर्च सरकार उठाएगी।
– बारहवीं कक्षा में 75 फीसदी अंक लाने वाली छात्राओं को सरकार स्कूटी देगी। शिक्षा व्यवस्था में नैतिक और सांस्कृतिक शिक्षा को विशिष्ट स्थान दिया जाएगा।
– महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘फीमेल एक्सेस टू जस्टिस’ योजना बनाई जाएगी। महिलाओं के खिलाफ अपराधों के मामलों में शिकायत, जांच और अभियोजन की मजबूत निगरानी के लिए एक राज्यव्यापी एमआईएस प्रणाली शुरू करेंगे। पार्टी ने महिलाओं के प्रति पुरुषों की मानसिकता बदलने के उद्देश्य से विशेष संवेदनशीलता कार्यक्रम शुरु करने का भी वायदा किया है।
– महिला स्वास्थ्य सुधारने जननी एक्सप्रेस वाहनों की संख्या दोगुनी की जाएगी। एकल माताओं के बच्चों की पढ़ाई के लिए विशेष सहायता निधि और नि:संतान गरीब महिलाओं के लिए आईवीएफ के खर्च में 100 फीसदी सहायता देने की भी घोषणा की गई है।
– ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के तहत राज्य में 10 हजार या उससे ज्यादा रोजगार देने वाले उद्योगों के लिए एक विशेष उच्च रोजगार उद्योग नीति बनेगी।
– एक युग कांग्रेस का था 1993 से 2003 का, जब कांग्रेस गई तो मध्यप्रदेश को बर्बाद और तबाह कर गई थी। लेकिन पिछले 15 सालों में भाजपा ने जो विकास किया, आज कोई नहीं कह सकता कि बीमारू में ‘म’ मध्यप्रदेश का था।
– हर साल 10 लाख रोजगार, स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के प्रयास हम करेंगे। युवा उद्यमियों को स्टार्ट अप की सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे। नए इंडस्ट्रियल टाउनशिप स्थापित करेंगे। व्यापारी कल्याण कोष की स्थापना करने का लक्ष्य रखा ।
– महिलाओं के सशक्तिकरण में हमने कोई कसर नहीं छोड़ी है। इस बार हमने ‘नारी शक्ति संकल्प पत्र’ प्रस्तुत किया है जिसमें महिला सशक्तिकरण के लिए स्वसहायता समूहों, तेजस्विनी द्वारा स्वरोजगार को अभियान बनाया जाएगा
– शिवराज सिंह ने कहा कि हमने मध्य प्रदेश को बीमारू से विकासशील और विकसित राज्य बनाया है और अब समृद्ध बनाना है।
– नर्मदा एक्सप्रेस वे, चंबल एक्सप्रेस वे और औद्योगिक कॉरीडोर विकसित करने का लक्ष्य हमने निर्धारित किया है, बिजली की क्षमता को 14000 मेगावाट तक हम ले जाएंगे, मेट्रो प्रोजेक्ट प्रस्तावित है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल के लिए नलजल योजना।
– मूल्य स्थिरीकारण कोश जो पहले 500 करोड़ रुपये से आरंभ हुआ था इसे बढ़ा कर 2000 करोड़ करने का निर्णय हमने लिया ताकि। बाजार मूल्य गिरने की दशा में किसानों को लाभकारी मूल्य उन्हें मिल सके। सिंचाई का रकबा 80 लाख तक बढ़ाने का लक्ष्य है।
– कृषक समृद्धि योजना हमने बनाई। लेकिन इस योजना से छोटे किसानों को लाभ नहीं मिल पाता, इसलिए छोटे किसान इस योजना के लाभ से वंचित ना रहें इसलिए हमने दृष्टि पत्र में तय किया कि किसानों के अनुपात के अनुसार उनके खाते में राशि डाली जाएगी।
– गांवों में नल के जरिए देंगे पीने का पानी
– महिलाओं के लिए नारी शाक्ति संकल्प पत्र रखा है
– 12 वीं 75 फीसदी अंक लाने वालों को मुफ्त शिक्षा देंगे
– लड़कियों को निशुल्क शिक्षा और वाहन सेवा मुफ्त में उपलब्ध कराए जाएंगे
– नौजवनों को फीस के अभाव में शिक्षा नहीं रूकेगी, मेडिकल कॉलेज की फीस भी देंगे
– स्कील डवलपमेंट विकसित किए जाएंगे
– व्यापारियों के व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन करेंगे
– कर्मचारी कल्याण के लिए वेतन आयोग का गठन करेंगे