व्हाट्सएप चलाना होगा अब और भी आसान, शामिल होगा यह कमाल का फीचर

व्हाट्सएप चलाना होगा अब और भी आसान, शामिल होगा यह कमाल का फीचर इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप अपने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए नया फीचर लाने की तैयारी कर रही है। कम्पनी इन दिनों व्हाट्सएप्प को और आसान बनाने वाले नए ‘Swipe to Reply’ फीचर को एप में शामिल करने के काम में जुटी है। इस फीचर के आने के बाद आप मैसेज आने पर उसे दाहिने तरफ स्वाइप कर रिप्लाई कर सकेंगे यानी अब आपको एप में जाकर कॉन्टैक्ट को ओपन कर मैसेज रिप्लाई करने की जरूरत नहीं पडे़गी।- WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक कम्पनी के बीटा वर्जन 2.18.282 में स्वाइप टू रिप्लाई फीचर को शामिल कर दिया गया है। फिलहाल तकनीकी वजहों के कारण यह फीचर अभी उपलब्ध नहीं है। इस फीचर में कई सुधार करने के बाद ही एंड्रॉयड यूजर के लिए इसे जारी किया जाएगा। आपको बता दें कि यह फीचर iOS यूजर्स के लिए पहले ही उपलब्ध कर दिया गया है।जल्द शामिल होगा डार्क मोड फीचरइसके अलावा व्हाट्सएप में एक और फीचर को शामिल करने पर काम हो रहा है। WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक जल्द ही इसमें एक डार्क मोड नाम का फीचर भी शामिल होगा। इसके आने के बाद रात में या फिर कम रोशनी में व्हाट्सएप का इस्तेमाल करने पर यूजर्स की आंखों पर पड़ने वाले तनाव को कम किया जा सकेंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *