क्रिकेट प्रतियोगिता में धारला टीम रही विजेता
-बरशैणी में क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन
कमलेश वर्मा(परी)
कुल्लू, 02 दिसंबर। शनिवार को बरशैणी मोक्षर के उपलक्ष्य पर आयोजित क्रिकेट प्रतियोगता का समापन हुअ। इस मौके पर मुख्यातिथि परवीन ठाकुर निदेशक एपीएमसी व युवा कांग्रेस मंडी लोकसभा महासचिव रहे। वहीं, इस मौके पर बरशैणी के उप प्रधान तारा चंद, राजू बिष्ट, चेतन सेठी ठाकुर, निशु नेगी आदि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में कुल 45 टीमों ने भाग लिया ओर धारला टीम प्रथम रही और टोश टीम दूसरे स्थान पर। इस क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन जगदीश,भोजराज एचमन, ओम प्रकाश द्वारा संयुक्त रूप से करवाय गया। वहीं, इस अवसर पर परवीन ठाकुर ने सब आयोजक को 11000 की राशि दी जबकि तारा चंद जी ने 4100 रूपए भेंट स्वरूप दिए।