निरमंड 108 एम्बुलेंस में करवाया सफल प्रसवनिरमंड 108 एम्बुलेंस में करवाया सफल प्रसव

निरमंड 108 एम्बुलेंस में करवाया सफल प्रसवनिरमंड 108 एम्बुलेंस में करवाया सफल प्रसव
-प्रेगनेंसी में कॉंप्लिकेशन (मेकोनियम) के चलते महिला को  रामपुर के लिए किया था रेफेर
-रामपुर से 7 किलोमीटर पीछे ताकोलर के पास महिला ने 108  एम्बुलेंस के अंदर लड़की को दिया जन्म
कमलेश वर्मा, (परी)कुल्लू 17 नवबंर।108  एम्बुलेंस के कर्मचारियों ने एक बार फिर एंबुलेंस में महिला का सफल प्रसव करवाया है। जानकारी देते हुए 108 के प्रोग्राम मैनेजर मुश्ताक़ अहमद ने बताया कि शुक्रवार सुबह 9:57 बजे रिंकी देवी 22 वर्ष   निवासी शोअच  को प्रेगनेंसी में कंप्लीक्शन्स के चलते रामपुर के लिए रेफेर कर दिया लेकिन रास्ते में रामपुर ले जाते समय महिला की तबियत और ख़राब होने लगी और एम्बुलेंस में तैनात इमरजेंसी मेडिकल तकनीशियन अनिल कुमार ने 108 पर कॉल कर डॉक्टर विजय से सलाह ली और करीब 10:36 पर एम्बुलेंस के अंदर ही महिला का सफल प्रसव करवाया और महिला ने एक स्वास्थ बच्ची को जन्म दिया । बाद में जच्चा बच्चा को करीब 11:00 बजे रामपुर हॉस्पिटल में एडमिट करवा दिया, जहां जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *