एशिया कप में 13 साल बाद महिलाओं ने दोहराया इतिहास

नई दिल्ली। भारतीय महिलाओं ने दमदार टीम चीन को हराकर हॉकी में अपनी बादशाहत का परिचय दे दिया। हीरो हॉकी एशिया कप टूर्नामेंट में भारत ने चीन को हराया। फुल टाइम तक टोनों टीमों ने एक-एक गोल किया था। फैसला पेनाल्टी शूट आउट से हुआ। भारत ने 5-4 से चीन को हराया। आपको बता दें कि भारत की टीम ने सेमीफाइनल में जापान को 4-2 से हराया था। चीन की टीम दक्षिण कोरिया को हराकर फाइनल में पहुंची थी। उसने कोरिया को 3-2 से हराया। 2009 में भारत फाइनल में पहुंचा था, लेकिन टीम हार गई थी। भारत ने क्वार्टर फाइनल मैच में कजाकिस्तान को 7-1 से मात देते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया था, वहीं जापान ने मलेशिया को 2-0 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई थी।
भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में केवल एक बार खिताबी जीत हासिल की है। उसने 2004 में अपनी मेजबानी में जापान को 1-0 से मात देकर खिताब अपने नाम किया था।भारतीय टीम चौथी बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थी। 1999 में उसे अपनी मेजबानी में फाइनल में दक्षिण कोरिया के हाथों 2-3 की हार मिली थी। हालांकि, वह 2004 में इस खिताब को जीतने में कामयाब रहा।साल 2009 में बैंकॉक में आयोजित हुए टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था, लेकिन चीन ने 5-3 से मात देकर उसके हाथों से खिताब छीन लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *