केन्द्र के खिलाफ गरजे पीपुल्स फोरम के कार्यकर्ता

देहरादून। पीपुल्स फोरम के कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार के विनाशकारी कदम के एक वर्ष पूर्ण होने और नोटबंदी व जीएसटी के विरोध स्वरूप धरने का आयोजन किया और इस दौरान केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।
यहां पीपुल्स फोरम उत्तराखंड के बैनर तले सदस्य संयोजक जयकृत कंडवाल के नेतृत्व में गांधी पार्क के बाहर इकटठा हुए और वहां पर उन्होंने  केन्द्र सरकार के विनाशकारी कदम के एक वर्ष पूर्ण होने और नोटबंदी व जीएसटी के विरोध स्वरूप धरने का आयोजन किया और इस दौरान केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार कह रही है कि नोटबंदी से काले धन पर रोक लगी है जबकि सच्चाई यह है कि नौटबंदी से किसानों, दास्तकारों, मजदूरों, मछवारों, छोटे व्यापारियों, कारोबारियों में भारी नुकसान उठाना पडा है और नोटबंदी के कारण 15 लाख से ज्यादा लोग बेरोजगार हो गये है।
वक्ताओं का कहना है कि सौ से जयादा लोगों ने अपनी जान कतारों में गंवाई है, लेकिन केन्द्र सरकार ने किसी भी प्रकार का कोई मुआवजा नहीं दिया है जो चिंता का विषय है। मोदी सरकार का नोटबंदी के बाद जीएसटी लागू करना दर्शाता है कि यह बडे बडे व्यापारियों को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है जबकि सरकार बैकों के एनपीए का ऋण बढकर 641 लाख करोड हो गया है और इन उद्योगपतियों से ऋण वापसी को कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है जो चिंता का विषय है। उनका कहना है कि नोटबंदी से कालाधन वह भ्रष्टाचार समाप्त होने की बात कहने वाली मोदी सरकार का आरोपी सुखराम, एम कृष्णा, मुकुल राय आदि कई नेता जो भ्रष्टाचार में लिप्त थे उन्हें सीबीआई का डर दिखाकर मोदी सरकार अपनी भाजपा में शामिल कर चुकी है और केन्द्र के खिलाफ संघर्ष को जारी रखा जायेगा। इस अवसर पर धरने व प्रदर्शन में फोरम के अनेक कार्यकर्ता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *