कुल्लू में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एडस पर कार्यशाला का आयोजन

-युवाओं, टैक्सी व टुअर ऑपरेटर्ज को एचआईवी एडस से बचने की दी जानकारी
कमलेश वर्मा (परी)
कुल्लू, 20 दिसंबर। कुल्लू अस्पताल द्वारा ढालपुर स्थित मोनाल कैफे में एडस पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला के माध्यम से खासकर पर्यटन विभाग, टैक्सी व टूअर ऑपरेटर्ज को जागरूक किया गया। जानकारी देते हुए कुल्लू अस्पताल से डॉ राकेश ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूरे एक माह तक विश्व एडस दिवस मनाया जा रहा है, जिसके तहत बुधवार को विभाग द्वारा एक कार्यशाला आयोजित की गई। उन्होने बताया कि इस कार्यशाला में युवाओं को एचआईवी एडस से बचने बारे जानकारी दी गई ताकि खासकर युवा व टैक्सी ऑपरेटर्ज को एचआईवी की चपेट में आने से बचाया जा सके। वहीं, उन्होंने बताया कि जिलाभर में इस तरह की अन्य कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा और लोगों को एचआईवी से बचाव बारे जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला में गर्भवती महिलाओं को भी जागरूक किया जा रहा है ताकि गर्भवती महिलाएं शुरूआती दौर में ही अस्पताल आकर एचआइ्रवी की जांच करवाएं और यदि महिलाएं एचआईवी पॉजिटिव हैं तो उन गर्भवती महिलाओं को अस्पताल की ओर से दवाईयां उपलब्ध करवाई जा सके। इसके अलावा उन्होंने टीवी जैसे क्षय रोग के मरीजों को भी अस्पताल में जांच करवाने की अपील की ताकि इन बीमारियों को समय रहते इलाज किया जा सके। उन्होंने कहा कि एचआईवी से ग्रसित गर्भवती महिलाएं अस्पताल में ही डिलीवरी करवाएं जिससे कि नवजात शिशु सुरक्षित बचाया जा सके। इस मौके पर उन्होंने बताया कि कुल्लू जिला में १५ दिसंबर तक २०७ मरीज एचआईवी पॉजिटिव हैं जबकि ७० मरीजों को एडस हो गया है इनमें से ४० मरीजों को सरकार की तरफ से सहायता की जा रही है।