जैक स्पैरो को भूल जायेंगे आप, ठग बने आमिर खान का है ये दावा

मुंबई. आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान का जबसे ट्रेलर जारी किया गया है, आमिर खान के किरदार की तुलना जैक स्पैरो से की जा रही है. लेकिन आमिर खान ने अमिताभ बच्चन से बिल्कुल स्पष्ट रूप से कहा है कि इस बात में कोई भी सच्चाई नहीं है और जब तक दर्शक फिल्म न देख लें वह कुछ नहीं कहना चाहेंगे.

उनका कहना है कि उनका किरदार किसी भी रूप में किसी से भी प्रभावित नहीं है. आमिर ने कहा है कि उन्होंने भी पाइरेट्स ऑफ़ केरेबियन देखी है और इसलिए वह इस बात से पूरी तरह से आश्वस्त हैं कि फिल्म में उनका किरदार कहीं से भी प्रभावित नहीं है लेकिन वह चाहते हैं कि दर्शक खुद देखें और तय करें. आमिर का कहना है कि लोग शिप को देख कर उस फिल्म जैसी होने का अनुमान लगा रहे हैं, जबकि फिल्म में कोई भी समानता नहीं है. आमिर ने तो यहां तक कह दिया है कि लोग मेरा किरदार देखेंगे तो जैक को भी भूल जायेंगे.

आमिर का कहना है कि वह फिल्म में ऐसे किरदार में हैं जो कि बहुत दुष्ट है और लोग उससे नफरत भी करेंगे. वह किसी का भी भला नहीं सोचता है. सिर्फ मस्ती करता है और सिर्फ अपने बारे में ही सोचा करता है. वह काफी मतलबी है और काफी कुछ अजीब हरकतें करता है. ऐसे में लोगों को जब वह किरदार देखेंगे तो बाकियों को भूल जायेंगे. बता दें कि फिल्म 8 नवंबर को रिलीज़ होने जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *