एक ओवर में यूं बने 43 रन, टूट गए सारे रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड के दो खिलाड़ियों ने क्रिकेट के मैदान में इतिहास रच दिया। दोनों बल्लेबाजों ने एक ही ओवर में 43 ठोंक डाले। आपको बता दें कि ये एक प्रथम श्रेणी का मैच था जिसमें नार्दर्न डिस्ट्रिक्ट के बल्लेबाज जो कार्टर और ब्रेट हैंप्टन ने एक ही ओवर में 6 छक्कों और एक चौके की मदद से 43 रन बना डाले, इसमें से 2 छक्के नो बाल पर आए। वहीं विरोधी टीम सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के मध्यम गति के तेज विलेम लुडिक के नाम यह एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया जो शायद कोई भी गेंदबाज अपने करियर में न चाहता हो।

 

न्यूजीलैंड में खेले गए इस फर्स्ट क्लास मैच के इस ओवर में छह छक्के (दो नोबाल पर) एक चौका और एक सिंगल रन लिया गया। इस मैच में नार्दर्न डिस्ट्रिक्ट के बल्लेबाज हैंप्टन अपना शतक पूरा करने से महज 5 रन पीछे रह गए, वो 95 रन बनाकर आउट हो गए जबकि दूसरे बल्लेबाज कार्टर ने 102 रनों की नाबाद पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों की पारियों की बदौलत नार्दर्न डिस्ट्रिक्ट ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 313 रनों का स्कोर खड़ा किया। यह मैच नार्दर्न डिस्ट्रिक्ट ने 25 रनों से जीत लिया।

 

मैच खत्म होने के बाद नार्दर्न डिस्ट्रिक्ट के बल्लेबाज हैंप्टन ने मीडिया से बातचीत में बताया कि जब हम क्रीज पर पूरी तरह से सेट हो गए तो स्थिति ये हो गई कि बस अब गेंद को देखो और प्रहार करो इस ओवर में हमें 2 नो बाल भी मिल गई जिसके बाद हम इस ओवर में इतना ज्यादा (43) रन बटोर सके।

इन बल्लेबाजों ने भी लगाएं हैं एक ओवर में 6 छक्के

रविशास्त्री और गैरी सोबर्स ने लगाए थे 6 छक्के

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में इससे पहले रवि शास्त्री ने तिलकराज के एक ओवर में 6 छक्के लगाए थे तो वहीं गैरी सोबर्स ने मैलकम नैश के ओवरों में 6 छक्के लगाए थे।

वनडे मैच में हर्शेल गिब्स के नाम दर्ज है रिकार्ड

अगर अंतर्राष्ट्रीय मैचों की बात करें तो सबसे पहले दक्षिण अफ्रीकी सलामी बल्लेबाज हर्शेल गिब्स ने साल 2007 के विश्वकप के दौरान नीदरलैंड के खिलाफ डॉन वॉन बुंगे के एक ओवर में 6 छक्के लगाए थे।

युवराज ने लगाए थे टी-20 विश्वकप में 6 छक्के

इसी साल के अंत में भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह ने टी-20 विश्वकप के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ यह कारनामा किया था, उन्होंने स्टुअर्ट ब्राड के एक ओवर में लगातार 6 छक्के लगाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *